10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल, हायर सेकंडरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2027 की समय सारणी जारी कर दी है। हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगी। ऐसे ही हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा(प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) 12 मार्च से 20 मार्च 2027 तक आयोजित होग। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पूरी समय सारणी शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके साथ ही मंडल की ओर से हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2027 क