अपार्टमेंट में भीषण आग

भुवनेश्वर (खबरगली)  ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नाबालिग पोती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर के लक्ष्मी सागर इलाके स्थित बसंत विला अपार्टमेंट में हुआ। जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच लगी, जिससे इमारत में तेजी से धुआं फैल गया और वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।