एनजी कॉम्पलेक्स

दो पैंट को मिला कर बनाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया

रूपल मुंबई में एयर इंडिया में ट्रेनिंग ले रही थी

मुंबई (khabargali) एयरलाइन में कार्यरत मूलत: छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली युवती रूपल ओगरे (24) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय विक्रम अठवाल शुक्रवार को तड़के मुंबई पुलिस की हिरासत में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी विक्रम अठवाल को अंधेरी पुलिस थाने के शौचालय के अंदर दो पैंट को मिला कर बनाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया।