मध्यप्रदेश

भोपाल (khabargali) मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सीहोर के भैरूंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि की है। संभावना है कि जल्द ही इस संबंध मे आदेश जारी किए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों को जल्द केंद्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।