राजीव खेल प्रतिभा सम्मान

रायपुर (khabargali)छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने वर्ष 2021 के खेल कैलेंडर के अंतर्गत खेल कांग्रेस की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की घोषणा की है।

ये होंगे आयोजन

1. "राजीव खेल प्रतिभा सम्मान" समारोह 20 अगस्त से 20 सितंबर 2021प्रदेश के सभी जिलों में

2. स्व. श्रीमती "बिंदेश्वरी बघेल स्मृति" छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल लीग, 15 से 31 अक्टूबर के मध्य 2021, रायपुर

3. अबूझमाड़ राष्ट्रीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता, 07 से 21 नवंबर 2021, नारायणपुर