three-day Lord Shri Ram and Shri Kevat character story organized in the Sri Jagannath Temple auditorium located in Gayatri Nagar under the aegis of Surabhi Janjagran Seva Samiti

सुरभि जनजागरण सेवा समिति के आयोजन में आचार्य कौशिक जी महाराज ने की "एक लाख गौमाता" के संरक्षण की अपील

रायपुर (खबरगली ) सुरभि जनजागरण सेवा समिति के तत्वावधान में गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय श्री केवट चरित्र कथा का भव्य समापन हुआ। सनातन संस्कृति, श्रद्धा और अटूट भक्ति के अनुपम वातावरण में संपन्न हुए इस दिव्य आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सभी ने प्रभु श्रीराम और निषादराज केवट के पावन प्रेम, समर्पण तथा अटूट सेवा भाव की महिमा का रसपान किया।