आईजी विवेकानंद सिन्हा

छोटी सी घटना को बड़ा रूप देने की साजिश हुई है, हम शांति व्यवस्था को बिगडऩे नहीं देंगे : मुख्यमंत्री

कवर्धा / रायपुर (khabargali) झंडे लगाने के विवाद से शुरू हुए दंगाई हंगामे ने कवर्धा जिले में नवरात्रि के पहले दिन कवर्धा की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा दिया है। शहर में धारा 144 के साथ-साथ कर्फ़्यू भी लगाया गया है। पुलिस ने 70 लोगों को कल देर रात तक गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संभवत: आज और गिरफ्तारियां बढ़ सकती हैं। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज कर्