छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल: वन मंत्री केदार कश्यप का कार्यालय हुआ पूर्णतः डिजिटल

इनकमिंग से आउटगोइंग तक, अब हर फाइल ई-ऑफिस पर, ग्रीन ऑफिस की ओर बड़ा कदम

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ सरकार तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रही है। राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने कार्यालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, फाइल संचालन और पत्राचार को पूर्णतः ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था से अब मंत्री कार्यालय का सम्पूर्ण पत्राचार डिजिटल माध्यम से होगा।