Haridwar

रायपुर (khabargali) गंगा नगरी हरिद्वार में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय कृष्णप्रिया नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता “भागीरथी उत्सव “ में राजधानी रायपुर की संस्था “अनहद् ध्वनि “के छात्रों ने हर वर्ग में अपना परचम लहराया है। सब जूनियर वर्ग में आहाना अग्रवाल ने कत्थक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।स्व.बिरजू महाराज के बड़े पुत्र गुरु कृष्णमोहन महाराज के हाथों सुश्री आहाना अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त किया। आहाना अग्रवाल होली क्रॉस स्कूल की तीसरी क्लास की छात्रा हैं। कत्थक के ग्रुप स्पर्धा में संस्था की छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें सना अग्रवाल ,चिकिशा साहू ,आ