Turturiya

रायपुर (khabargali)राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना राज्य सरकार की एक महती योजना है।भगवान राम का जीवन जनमानस से जुड़ा है, इसलिए इस परियोजना के लिए लोगो का डिजाइन जनमानस से आमंत्रित की गई है। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता की प्रविष्टि की तिथि अब 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। पहले प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर थी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट ’लोगो’ के चयन पर विजेता प्रतिभागी को 10 हजार रूपए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागी अपने डिजाइन किये हुए लोगो अब 28 अक्टूबर तक पर्यटन विभाग