Wave of happiness in Congress due to relief in Rahul Modi surname matter

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर से की सदस्यता बहाल करने की मांग

नई दिल्ली /रायपुर (khabargali) मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया। राहुल गांधी के कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पहुंचने पर उनके साथ उनकी बहन औेर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के संगठन महासचि