श्रीराम

अयोध्या (khabargali) पाकिस्तान के शक्तिपीठ से शनिवार को जल अयोध्या आएगा। यह जानना जरूरी होगा कि हिंगलाज माता मन्दिर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित एक हिंदू मन्दिर है। यह हिंदू देवी सती को समर्पित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है। यहां इस देवी को हिंगलाज देवी या हिंगुला देवी भी कहते हैं। इस मंदिर को नानी मंदिर के नामों से भी जाना जाता। पिछले तीन दशकों में इस जगह ने काफी लोकप्रियता पाई है और यह पाकिस्तान के कई हिंदू समुदायों के बीच आस्था का केंद्र बन गया है।