शहर

रायपुर (खबरगली) दिपावली का पर्व भले ही खत्म हो गया, लेकिन नकली खाद्य पदार्थों की आवक नहीं रुकी है। और इसी कड़ी में नकली पनीर का फिर एक बार बड़ा खेल रायपुर रेलवे स्टेशन में जब्त किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई में तकरीबन 300 किलो नकली पनीर पकड़ा गया है। यह खेप मध्यप्रदेश के भोपाल से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचा था। वहीं विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही इसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।